Skip to main content

Need to be very careful with China

चीन से बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरुरत

 नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह ने कहा कि चीन ने अपनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की अन्य इकाइयों से पीएलए नेवी में काफी संसाधन भेजे हैं और भारत को इसकी सतर्कता से निगरानी करनी होगी। हिंद महासागर में चीनी नौसेना के बढ़ते दखल पर उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेनाओं को चीन को जवाब देने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि पिछले कल ही चीनी रक्षा मंत्रालय ने अपने सैन्य विकास पर ‘नये युग में चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा’ शीर्षक से एक श्वेत पत्र जारी किया है। इसमें भारत, अमेरिका, रूस एवं अन्य देशों की तुलना में चीन के सैन्य विकास के विभिन्न पहलुओं को छुआ गया है।



नौसेना प्रमुख ने एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह महज चीनी श्वेत पत्र नहीं है, बल्कि अतीत में भी यह कहा गया है। पीएलए की अन्य इकाइयों से पीएलए नौसेना को काफी सारे संसाधन दिये गए हैं और यह कार्य एक वैश्विक शक्ति बनने के इरादे से किया गया है। हमें इसे सतर्कता से  देखना होगा और इस बात पर ध्यान देना होगा कि हम अपने दायरे में रह कर किस तरह से इसका जवाब दे सकते हैं।’’ हमें चीन से बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है | 

Comments