Skip to main content

Maharashtra: BJP claims 50 MLAs with us

महाराष्ट्र: भाजपा का दावा पचास विधायक हमारे साथ

गोवा और कर्नाटक के बाद क्या अब महाराष्ट्र कांग्रेस में भी टूट होने वाली है|  कर्नाटक के एक दर्जन से ज्यादा विधायकों ने सरकार से बगावत कर ली थी|  इसके बाद राज्य में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार गिर गई थी |  तथा गोवा में 10 कांग्रेस विधायक पार्टी  बदलकर बीजेपी में शामिल हो गए|  भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने रविवार को दावा किया कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपना पाला बदलने के लिए कांग्रेस और राकांपा के कम से कम 50 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं| 

उन्होंने कहा की कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के करीब 50 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं| राकांपा की वरिष्ठ नेता चित्रा वाघ ने 1 महीने पहले भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई  थी तथा दावा किया था कि उनका अपनी मूल पार्टी (राकांपा) में कोई भविष्य नहीं है|  उन्होंने कहा था की विधायक अनुरोध कर रहे हैं कि वे विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होना चाहते हैं| लग रहा है की कांग्रेस पार्टी लड़खड़ा रही है और अगले कुछ  सप्ताह में, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी कमजोर पड़ जायेगी | 

Comments